Badaun News: करंट से मौत..झूलते तारों की अनदेखी ने बुझा दिया धर्मपाल के घर का चिराग
बदायूं, जुलाई 7 -- Badaun News: सहसवान,संवाददाता। बारात की रोशनी, डीजे की धुन और शादी की खुशियों के बीच किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आई रंगशाला में दौड़े करंट ने एक किशोर की जिंदगी छीन ली और कई लोगों को झुलसा दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजन अब भी सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सहसवान कोतवाली के सादपुर गांव के धर्मपाल यादव के घर इन दिनों मातम पसरा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाला आपिल यादव परिवार का तीसरा संतान था। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन विनीता का विवाह हो चुका है, दूसरी बहन अखिलेश है, जबकि सबसे छोटा भाई नन्हे है। परिजनों के अनुसार आपिल मिलनसार स्वभाव का था और घर के कामों में भी हाथ बंटाता था। रविवार रात वह बारात की रौनक देखने गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.