बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: कैमरे ठीक कराते समय अचानक करंट लगने से ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व सर्राफा कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। करंट लगते ही युवक बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आदित्य का मंगलवार छह अक्तूबर को अंतिम संस्कार किया जायेगा। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली के डीएम रोड स्थित पार्किंग स्थल में हुआ। यहां ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं सर्राफा कारोबारी सदर कोतवाली के मोहल्ला रघुवीर नगर के रहने वाले जितेंद्र महाजन के बेटे आदित्य महाजन 22 वर्ष कैमरे ठीक करा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे इसी दौरान बोर्ड से निकल रहे तार से उनका हाथ...