बदायूं, नवम्बर 29 -- Badaun News: बदायूं। कम कैरेट की ज्वैलरी को 22 कैरेट का बताकर गोल्ड लोन लेने पहुंचे दो युवकों में एक को बैंक कर्मियों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। दोनों ने फर्जी आधार कार्ड देकर ढाई लाख रुपये का लोन मांगा था। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस खेड़ा नवादा स्थित गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में फर्जी आधार कार्ड और कम कैरेट की ज्वैलरी देकर लोन लेने पहुंचे दो युवकों के खिलाफ ब्रांच मैनेजर देवांश रस्तोगी ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की पहचान बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर जोगियान निवासी उस्मान पुत्र अख्तर और राजकुमार पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार को 26 ग्राम सोने की ज्वैलरी लेकर शाखा पहुंचे थे। उन्हो...