Badaun News: कपड़े वापस मांगने पर घर चढ़े चार युवक, भाई को पीटा
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: कपड़े वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने घर में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू, लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मनिहार निवासी शारिक पुत्र मुस्लिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अजमल समीर के साथ काम करने गया था। अजमल अपने कपड़े और अन्य सामान समीर के पास छोड़कर घर लौट आया था। आरोप है कि समीर दिल्ली से वापस आने के बाद अजमल के कपड़े और सामान नहीं लाया। वह अजमल के कपड़े खुद पहनने लगा। अजमल ने कई बार समीर से अपना सामान वापस मांगा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इसी को लेकर थाने में शिकायत की गई थी। शारिक का आरोप है कि 28 जुलाई की शाम करीब छह बजे जमील, नसीम, जफर और फईम गालीगलौज करते हुए उसके घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.