Badaun News: कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम से मारपीट
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव सूरजपुर में बिजली चोरी और बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत निगम की टीम से मारपीट की गई। टीम ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र ढाक वाली ज्यारत क्षेत्र के गांव सूरजपुर में कई उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया चल रहा था। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को संविदाकर्मी लाइनमैन समेत बिजली विभाग की टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने के लिए गांव पहुंची थी। टीम की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने पर गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों और विरोध कर रहे लोगों के बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चोरी से बिजली जलाने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज आरोप है कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.