Badaun News: कनुआ खेड़ा में आरआरसी सेंटर बंद, कचरा बाहर पड़ा
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: ओरछी। गांव कनुआ खेड़ा में बना आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कनुआ खेड़ आरआरसी केंद्र के चारों ओर घनी झाड़ियां, बेल और ऊंची घास उगी हुई है। वहीं पास में बने कचरा छंटाई प्लेटफॉर्म भी खाली पड़े हैं और उनका उपयोग नहीं हो रहा है। आसपास खुले में पड़े गोबर के ढेर और बिखरा कचरा बीमारियों को दावत दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आरआरसी केंद्र बनने के बाद केवल एक-दो बार ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डाला गया, इसके बाद से केंद्र पूरी तरह से बंद पड़ा है। ग्रामीण वर्तमान में कूड़ा और गोबर सेंटर के बाहर ही डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.