Badaun News: कटरी के दीनपुर गांव में खसरा संक्रमित तीन और मरीज मिले
बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के कटरी में बसे गांव कादरबाड़ी के मजरा दीनपुर में तीन और खसरा संक्रमित निकले हैं। तीनों बच्चों के साथ ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 233 बच्चों को खसरा से बचाव की अतिरिक्त डोज लगवाई गई है। इसके साथ ही गांव के सभी पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई है। इससे पहले पड़ोसी गांव जो कासगंज जिले में आता है उसमें सगे भाई बहन और सगे भाइयों की खसरा और बुखार के चलते मौत होने से इलाके में दहशत का माहौल है। जिले के बॉर्डर के पास बीते दिनों खसरा से बच्चों की मौत के बाद स्थानीय स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया था। इसके बाद जिले के बॉर्डर में आने वाले सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कैंप किया। जिले में आने वाले गांव कादरबाड़ी और उससे जुड़े मजरों में स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.