Badaun News: कछला मेले से चोरी नौ मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: उझानी। कछला मेले और भंडारों से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को सील कर कब्जे में लिया है। बरामद मोबाइल के मालिकों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। उझानी कोतवाली पुलिस कछला चौकी क्षेत्र में अपराध रोकने और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। बितरोई-मुजरिया रोड के पास कच्चे रास्ते पर स्कूटी लेकर खड़े एक युवक की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक स्कूटी के पास खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फईम पुत्र कदीर निवासी मोहल्ला ऊपरपारा, थाना कोतवाली, बदायूं बताया। तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन स्कूटी की डिग्गी से नौ मोबाइल फोन बरामद हुए। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.