बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। सावन मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार की शाम कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे और ध्वनि की तय सीमा का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सावन आस्था और आपसी सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें। नगर पालिका अध्यक्ष पति ओपी सागर ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ यात्रा : डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर रहेगा प्रतिबंध कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने लोगों से अफवाह ...