Badaun News: कछला पुल से बुजुर्ग ने गंगा में लगाई छलांग, बचाया
बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते अंतिम संस्कार में आए बुजुर्ग व्यक्ति ने अचानक पुल के ऊपर से गंगा में छलांग लगा दी। जब गोताखोरों और गंगा घाट के तटवर्ती दुकानदारों की नजर पड़ी तो उसे समय रहते बचा लिया गया। कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के खाता फरीदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वीरन सिंह पुत्र वंशीलाल उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में आए थे। तभी बुधवार दोपहर करीब दो बजे घरेलू कलह से तंग आकर बुजुर्ग ने कछला पुल से आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा में छलांग लगा दी, जिससे हड़कंप मच गया।बुजुर्ग के गंगा में कूदने की सूचना मिलने पर कछला पुलिस चौकी से अंकित कुमार, मनीष कुमार और अजीत कुमार मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग को सकुशल गंगा से बाहर निकलवाया। इसके बाद बुजुर्ग को समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.