बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बिल्सी। नगर की दयालु मिश्रा सेवा समिति की ओर से कछला स्थित भागीरथ गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रावण मास के समापन के अवसर पर आयोजित अभियान में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट परिसर में साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार जाजू ने बताया कि गंगा मैया और भोलेनाथ की कृपा से समिति की ओर से यह अभियान आयोजित किया गया। इस मौके पर अभय वर्मा, सुनील वर्मा, दुर्गपाल सिंह, अमित माहेश्वरी, सुनीता देवी, सरोज माहेश्वरी, यश कुमार, रामप्रकाश, पूनम, पप्पू मुनीम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...