Badaun News: कछला के भागीरथ घाट पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। पूर्णिमा के अवसर पर कछला स्थित भागीरथ घाट पर सोमवार तड़के से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह होते-होते घाट पर स्नान करने वालों की संख्या बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। गंगा स्नान के लिए बदायूं और आसपास के जिलों के अलावा राजस्थान तथा मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु कछला पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने गंगा स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए। यह भी पढ़ें- Badaun News: शरद पूर्णिमा पर गंगा में लगायी आस्था की डुबकी स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजा-अर्चना की और जरूरत के सामान की खरीदारी भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.