बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: लगातार बारिश के बीच रविवार को कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद परिवार के तीन सदस्य इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। दीवार गिरने से घरेलू सामान भी मलबे में दब गया, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सोगना गांव का है। यहां रहने वाले नयाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते उनके कच्चे मकान की एक दीवार अचानक ढह गई। घटना के समय घर में मौजूद उनके भाई प्रेम, बेटी निक्की और पत्नी ममता इसकी चपेट में आ गए। तीनों को चोटें आईं। दीवार के साथ घर में रखा घरेलू सामान भी मलबे के नीचे दब गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में गिरा कच्चा मकान, सामान मलबे में दबा हादसे के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। बारिश के कारण पहले से कमजोर हो चुके मकान की दीवार ...