Badaun News: कच्चा मकान गिरा, तीन गायों की मौत
बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: ्रक्षेत्र के सराय जसु गांव में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन मकान के मलबे में दबकर तीन गायों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला गया। तीन गायों की मौत से परिवार में मातम छा गया। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मृत पशुओं को दफना दिया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.