Badaun News: कचहरी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि
बदायूं, सितम्बर 10 -- Badaun News: विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में बुधवार को 33/11 केवी उपकेंद्र कचहरी पर क्षमता वृद्धि कार्य के तहत स्थापित 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। विधायक ने कहा कि इससे पूर्व उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित था, जिसे अब बढ़ाकर 10 एमवीए किया गया है। कहा कि बढ़ती बिजली मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। क्षमता वृद्धि से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बढ़ते विद्युत भार का बेहतर ढंग से वहन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में बढ़ने वाली विद्युत मांग को देखते हुये यह क्षमता वृद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.