Badaun News: ककराला में दूर होगा विद्युत संकट, विधायक ने दिया 100 केवीए का टीएफ
बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: ककराला, संवाददाता। नगर में लंबे समय से ओवरलोडिंग के चलते विद्युत संकट का लोगों को सामना करना पड़ रहा था। इस विद्युत संकट को दूर करने के लिए काफी समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही थी। मगर, इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। अब क्षेत्रीय विधायक हिमांशु यादव ने ककराला में विद्युत संकट दूर करने के लिए अपनी निधि से 12.21 लाख रुपये की लागत से 100 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर मंजूर कराया है। इसके लगने के बाद काफी हद तक यहां विद्युत संकट दूर हो जाएगा। ककराला में कई साल से ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली विभाग बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है। लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो सका। इस पर शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव ने संज्ञान लिया। इस काम के लिए उनकी निधि से 12.21 लाख का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.