Badaun News: कंट्रोल रूम पर शिकायत तो नहीं, अफसरों ने ली जानकारी
बदायूं, अगस्त 11 -- Badaun News: बदायूं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुविधा के लिए खोले गए कंट्रोल रूम से अधिकारी रोजाना जानकारी ले रहे हैं। कंट्रोल रूम पर तैनात पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों से पूछा जा रहा है किसी कांवड़िया ने किसी प्रकार की शिकायत तो नहीं की है। हालांकि अभी तक कंट्रोल रूम पर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आई है फिर भी जिम्मेदार अफसर इसको लेकर अलर्ट हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए हैं। दोनों ही कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं ताकि किसी भी वक्त कोई कांवड़िया अपनी सहायता के लिए फोन कर जानकारी दे सके। कंट्रोल रूम पर इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर वक्त यहां अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। संबंधित कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.