बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं/सलारपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के उझानी-बरेली बाईपास पर आसरा योजना कॉलोनी के पास रात में आलू लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रक चालक ने सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक राम भजन (38) पुत्र सीताराम, निवासी थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत घायल हो गया। वह अतरौली से ट्रक में आलू लादकर नवाबगंज की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...