बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: हजरतपुर थाना क्षेत्र में म्याऊं रोड पर भट्ठे के पास मंगलवार शाम कंटेर ने दो बच्चियों और अधेड़ को टक्कर मार दी। कुछ दूर पर जाकर कंटेनर पलट गया। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। भट्ठे के पास दो बच्चियां बकरियां चरा रही थीं। शाम करीब पांच बजे अचानक कंटेनर ने दोनों को टक्कर मार दी। आगे चल रहे एक अधेड़ को भी टक्कर मार दी। असंतुलित कंटेनर आगे जाकर सड़क किनारे पलट गया। मौके पर भीड़ जुट गई। इससे पहले ही चालक वहां से भाग निकला। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामणों को समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...