Badaun News: ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी राजाराम एवं एसके को मिली
बदायूं, अक्टूबर 17 -- Badaun News: पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय 70 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गयी। ओवरऑल चैंपियनशिप बालिका वर्ग में राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं को मिली। बालक वर्ग में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं चैंपियन रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालिका वर्ग में 400 मीटर की चार फाइनल दौड़, छह एवं चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। 400 मीटर की चार रिले दौड़ करायी गयीं। इस दौड़ में राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ने द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में-17 विद्यालय अंडर-17 में 33, अंडर-14 में 16 विद्यालय एवं बालिका वर्ग में अंडर-19 में 13, अंडर -17 में 17 विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.