बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर के इंदिरा चौक पर स्थत एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आए युवक और उसके माता-पिता ने ऑपरेशन के नाम पर बताई गई रकम को कम करने की बात पर उनके साथ मारपीट की गई। मरीज और उसके माता-पिता ने ऑपरेशन की रकम में कुछ रुपये कम करने को कहा तो डॉक्टर भड़क गये। डॉक्टर और मरीज के बाद मामूली कहासुनी हुई इसके बाद डॉक्टर ने अपने स्टाफ को बुला लिया। आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ ने मरीज के साथ ही उसके माता-पिता की भी जमकर पिटाई की। इसके बाद मरीज के रिश्तेदारों ने अस्पताल गेट पर काफी देर तक हंगामा किया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से पुलिस ने पीड़ितों को समझाकर घर भेज दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान सम...