बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। यातायात निरीक्षक के खिलाफ ऑटो चालकों ने मोर्चा खोला है। ऑटो चालक डीएम कार्यालय पहुंचे और यातायात निरीक्षक पर तमाम आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ऑटो चालकों ने बताया कि यातायात निरीक्षक का रवैया ऑटो चालकों के खिलाफ बेहद खराब है। यातायात निरीक्षण मामूली बात पर ऑटो चालकों पर गुस्सा उतारते हैं। कई बार ऑटो चालकों के साथ उन्होंने अभद्रता की है। इस वजह से सभी परेशान हैं। बीते दिनों भी एक ऑटो चालक के साथ गलत व्यवहार किया गया। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा से सभी परेशान हैं। ऑटो चालकों ने अवैध वसूली जैसे आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: वाहन स्टैंड में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाकर डीएम को दिया आवेदन

हिंदी ...