बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर बारह पत्थर फौज पड़ाव के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। बिल्डिंग मेटेरियल्स से जुड़े बिजेंद्र पटेल 38 वर्ष पुत्र हाकिम सिंह निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला, बदायूं, बरेली की ओर से बाइक से बदायूं आ रहे थे। इसी दौरान बारहा पत्थर फौज पड़ाव के पास सामने से विपरीत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों क...