Badaun News: एसपी देहात हृदेश कठेरिया का तबादला, आदित्य होंगे नए एसपी ग्रामीण
बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय, लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी आदित्य को बदायूं का नया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। डॉ. ह्रदेश कठेरिया जुलाई 2025 में बदायूं में तैनात हुए थे। करीब एक साल चार महीने के कार्यकाल के बाद उनका तबादला हुआ है। डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने जिले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के रूप में करीब 16 महीने तक जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यक्षेत्र में ग्रामीण इलाकों के थानों की निगरानी, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना शामिल रहा। यह भी पढ़ें- यूपी में 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर, लखनऊ-नोएडा समेत कई जिलों में नई तैनाती, देखें लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.