Badaun News: एमएफ हाईवे पिकअप ने दंपति की बाइक रौंदी, पत्नी की मौत, पति घायल
बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: बदायूं/फैजगंज बेहटा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने दंपति की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसा बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। इसी थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर धन्यावली में रहने वाले असरफ अपनी पत्नी मुनीशा के साथ बाइक से चंदौसी की ओर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही ब्रेड से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मुनीशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि असरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक को टक्कर मारने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.