Badaun News: एमएफ हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी बिसौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुआ। सेजनी शेखूपुर गांव निवासी दुर्वेश पुत्र रामपाल मुंडिया स्थित एक कोल्ड स्टोर में काम करता था। उसके जीजा अनार सिंह मुंडिया के केडीएच स्कूल में चौकीदार हैं। बताया गया कि दुर्वेश अपने जीजा के साथ खाना खाने के बाद पैदल ही कोल्ड स्टोर लौट रहा था। इसी दौरान एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुर्वेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.