बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: बदायूं। एमएफ हाईवे पर सिलहरी गांव के समीप रविवार सुबह अचानक पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ सड़क पर गिरने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। सुबह के समय एमएफ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान सिलहरी गांव के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ के हाईवे पर गिरते ही दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोकना पड़ा। देखते ही देखते वाहनों की संख्या बढ़ती गई और लंबा जाम लग गया。 यह भी पढ़ें- Badaun News: हाईवे पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिरा, लगा जामजाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी जाम के कारण...