बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने एनडीपीएस के केस में एक अभियुक्त को जुर्म स्वीकार करने के आधार पर दोषी करार दिया। न्यायाशीध ने दोषी के जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई। इसके साथ पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामले की जानकारी विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर 2025 को थाना सहसवान के एसआई यशपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के अकबराबाद पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति संघटक राजकीय महाविद्यालय जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा है। जिसके पास अफीम डोडा है। पुलिस पार्टी को आता देख वहां मौजूद व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते उसको पकड़ लिया। पूछतांछ व्यक्ति ने अपना नाम उदयपाल पुत्र पूरन लाल निवासी दलेलनगर थाना उसहैत बदायूं बताया।

तलाशी और गिरफ्तारी त...