बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण में एनजीटी का अड़ंगा दूर होने के बाद तेजी से काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिये कार्यदायी संस्था जल निगम ने सर्वे कर डीपीआर मुख्यालय भेज दी है। टेंडर प्रकिया के बाद जल्द धरातल पर काम शुरू हो जायेगा। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता शहर में सीवरेज लाइन डलवाने जा रहे हैं। इसके साथ ही शेखूपुर में 15 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। इस दिशा में काफी समय से कार्य जारी है। सीवरेज प्लांट निर्माण में किसी ने बिना जरूरी अनुमति और नियमों के उल्लंघन की शिकायत पूर्व में एनजीटी से की थी, जो कि दूर हो चुकी है और अब तेजी से काम जारी है। इधर प्रथम चरण में शहर के चार वार्ड लोटनपुरा, पनबड़िया, सिविल लाइंस एवं ब्राह्मपुर में सीव...