Badaun News: एनजीओ का पत्ता साफ, पंचायतों के हवाले गोवंश की देखभाल
बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव एवं सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर गोशाला की घटना के बाद एनजीओ से सभी गोशालायें हटा ली हैं और अब गोवंश की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गयी है। इससे अफसरों को बेहतर सुधार की उम्मीद है। जिले की 11 गोशालायें तीन एनजीओ के हवाले थीं, इनमें सबसे ज्यादा आठ गोशाला दानवीर जनकल्याण सेवा समिति, दो गोशाला शारदा जनकल्याण सेवा समिति एवं एक गोशाला जनकल्याण एवं विकास समिति लखनऊ संचालित की जा रही थीं। इन एनजीओ के हवाले गोशालायें होने पर अव्यवस्थायें और अनियमिततायें बढ़ गयी, लेकिन अब अधिकारियों ने अभिगांव एवं ब्यौर की घटना के बाद अव्यवस्थाओं के सुधार के लिये इन तीनों एनजीओ का पत्ता साफ कर दिया है और इनके माध्यस से संचालित गोशालायें संबंधित ग्राम पंचायतों को दे दी हैं। अब इन गोशालाओं का संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.