बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: एनएचएम संविदाकर्मियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद संविदा एएनएम ने स्थायीकरण की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में सीएमओ को भी ज्ञापन सौंपा गया। एनएचएम संविदाकर्मी काफी समय से स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उनका कहना है कि जब समान कार्य वह कर रही हैं तो समान अधिकार और वेतन उनको मिलना चाहिए। शनिवार को संगठन पदाधिकारी फिर से सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठा हुईं। यहां सीएमओ कार्यालय के बाहर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि एक समान कार्य के बाद भी उनको एक समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नियमितीकरण और समान वेतन की मांग उठाई उन्होंने कहा कि उ...