Badaun News: एडीआरएम को उझानी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण में मिली खामियां
बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: स्थानीय रेलवे स्टेशन का पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधाओं के बारे में देखा गया तो पता चला कि यात्रियों के बैठने की बेंच टूटी पड़ी है तो पेयजल के इंतजाम भी सही नहीं थे। टूटी टोटियां, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त न होने के साथ ही अन्य तमाम खामी मिलीं। इसके बाद एडीआरएम ने जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बुधवार को एडीआरएम मनोज कुमार अपनी टीम के साथ उझानी पहुंचे। इस दौरान एडीआरएम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारियों के होश उड़ गए। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: एडीआरएम इंफ्रास्ट्रक्चर ने किया लखीसराय और किऊल स्टेशन का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.