Badaun News: एक साल से जलभराव की समस्या, नारेबाजी कर जताया विरोध
बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में पिछले करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें मजबूरी में गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। गांव की बालवती, कन्यावती और ज्योति ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को मजबूरी में निजी रास्ते से होकर निकलना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उदयवीर, राजीव कुमार, उपेन्द्र चौहान, संदीप चौहान और प्रशान्त चौहान ने सड़क पर जलभराव, चोक नालियों, सफाई न होने, आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदा पानी भरे रहने, बच्चों को हैंडपंप का पानी पीने की मजबूरी और सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी घास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.