Badaun News: एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीण मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की और उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द व्यवस्था बहाल कराने की मांग उठाई। किसान नेता रईस अहमद ने बताया कि गांव की पानी की टंकी से जुड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आधे गांव में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। इस मौके पर रजनेश कुमार, ताराचंद्र, वीरेंद्र कुमार, अवनेश कुमार, लेख स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.