Badaun News: एक चिता, दो भाई और सिसकता रहा पूरा गांव
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: मेवली गांव में सोमवार शाम दो सगे भाइयों की अंतिम विदाई का दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई। एक ही चिता पर सुखवीर और जसवंत के शव रखे गए तो सैकड़ों लोगों की भीड़ सिसक उठी। साथ पले-बढ़े दोनों भाई आखिरी सफर पर भी साथ निकले। चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। सोमवार शाम दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो कुछ देर बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। दोनों की अर्थियां एक साथ अंत्येष्टि स्थल पहुंचीं तो वहां मौजूद लोगों का कलेजा भर आया। बचपन से एक-दूसरे का हाथ थामकर चलने वाले सुखवीर और जसवंत की जिंदगी का सफर भी एक साथ ही थम गया था। दोनों भाइयों के शव एक ही चिता पर रखे गए तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें भर आईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां अपने बेटों को याद कर बार-बार बिलख रही थी, जबकि पिता भी इस सदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.