Badaun News: एक घंटे के भीतर चमका सालों से उपेक्षित सार्वजनिक शौचालय
बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: सैदपुर, संवाददाता। वर्षों से उपेक्षित सैदपुर-अमरौली वीरंपुर मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा कांवड़ रूट पर सामुदायिक शौचालय शिकायत के एक घंटे बाद चमक उठा। सोमवार शाम एडीएम प्रशासन अरुण से इस शौचालय को लेकर शिकायत की गयी थी। जिस पर एडीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुये ईओ से नाराजगी जताईद्ध। शौचालय के बाहर उगी हुयी झाड़ियों को तत्काल साफ कराने यहां साफ करके चालू कराने का आदेश दिया। बोले, सार्वजनिक शौचालय पर ताला मिला तो कार्रवाई की जायेगी। सैदपुर-अमरौली वीरंपुर मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय के पास लंबे समय से साफ-सफाई नहीं करायी गयी। इसके चलते यहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत भी नगर पंचायत ने शौचालय की न तो साफ-सफाई करायी और न ही उगी हुयीं बड़ी-बड़ी झाड़ियां कटवाई। जिसके चलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.