बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव सिरासोल कुंवर सहाय पट्टी निवासी मुकेश शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके खिलाफ अफीम की कालाबाजारी से संबंधित कथित झूठी पोस्ट डालने की शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उनके बारे में भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर उनकी सामाजिक छवि खराब करने का प्रयास किया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुकेश ने एसएसपी से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...