बदायूं, नवम्बर 23 -- Badaun News: ओरछी चौराहे पर आमजन की सेहत से खिलवाड़ कर एक्सपायर नमकीन से तेल निकालने के अवैध कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने पांच बड़े गोदामों को सील कर संचालकों को नोटिस थमा दिया है। प्रशासन के इस सख्त कदम से मिलावटखोरों में हड़कंप तो मचा है, लेकिन अब पूरे इलाके की निगाहें प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। शनिवार को डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में एक्सपायर नमकीन से लदा ट्रक और भारी मात्रा में खराब माल पकड़ा गया था। इसके बाद पांच बड़े गोदामों पर ताले जड़कर नोटिस जारी किए जाने से यह तो साफ हो गया है कि मामला बेहद गंभीर है। हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच अब सबसे बड़ी चर्चा यही है कि क्या कार्रवाई सिर्फ गोदाम सील करने और कागजी नोटिस तक ही सिमटकर रह जाए...