Badaun News: एक्सपायर चिप्स का वीडियो फेसबुक पर डालना युवक को पड़ा भारी
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। एक्सपायर चिप्स का वीडियो फेसबुक पर डालने से नाराज चार लोगों पर युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। युवक ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है। गांव दबतोरा निवासी राकेश पुत्र जयलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दो अगस्त की सुबह करीब नौ बजे गांव लक्ष्मीपुर से ललुआ नंगला भट्ट जाने वाले खड़ंजे पर अपने मौसेरे भाई महेश के खेत में मिर्च की पौध देखने गया था। वह खेत पर बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी गांव लक्ष्मीपुर निवासी पप्पू हुसैन पुत्र सुलेमान हुसैन, शान मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद (नाई) व उनके साथ आए दो अन्य व्यक्ति वहां पहुंच गए।राकेश का आरोप है कि चारों ने आते ही गाली-गलौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.