Badaun News: एकादशी पर सजने वाले मंदिरों की ड्रोन से निगरानी
बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: जन्माष्टमी और एकादशी को लेकर शहर में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि एकादशी पर छोटे-बड़े सभी मंदिर सजाए जाएंगे। आयोजनों के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां मथुरा से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात में श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर पूजन भी होगा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वहीं एकादशी के पर्व पर शहर के छोटे से लेकर बड़े मंदिरों को सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पुलिस लाइन में आज जन्मेंगे कान्हा, तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.