बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के आवास पर रविवार को सेन सविता समाज एवं दिवाकर समाज की संयुक्त सामाजिक बैठक की गयी। जिसमें दोनों समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि आज समय है कि दोनों समाज कंधे से कंधा मिलाकर चलें और अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनायें।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकार के लिए समर्पित कर दिया, जबकि संत गाडगे महाराज ने गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और पाखंड से मुक्ति का संदेश दिया। ये दोनों महापुरुष हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सेन सविता समाज और दिवाकर समाज हमारे समाज की मजबूत कड़ी हैं। आप लोगों ने हमेशा मेहनत और ईमानदारी से समाज की स...