Badaun News: ऋषि वाल्मीकि कालांतर में रत्नाकर नाम से प्रसिद्ध : हरीश
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: कछला, संवाददाता। कछला के मुख्य चौराहे पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके व्यक्तित्व और रामायण की रचना में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिवर्तन, साधना और ज्ञान का प्रतीक है। मान्यता के अनुसार, उनका पूर्व नाम रत्नाकर था। बाद में उन्होंने तपस्या और साधना के बल पर महर्षि के रूप में ख्याति प्राप्त की और महान ग्रंथ रामायण की रचना की। उनका जीवन समाज को सत्य, ज्ञान और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महापुरुषों की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम समाज में जागरूकता पैदा करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.