बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर 2,500 रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान ले गए। पीड़ितों ने 112 पीआरवी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। अज्ञात चोरों ने उस्मानपुर गांव में विधवा महिला सुमन के घर को निशाना बनाया। इसके साथ ही, पड़ोस में रहने वाले विनीत के गोदाम से भी चोरी की गई। सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गर्मी के कारण वे छत पर सो रही थीं। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Badaun News: मिनी बैंक शाखा का ताला नगदी व सामान ले उड़े चोर चोर बक्से से 2,500 रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और अन्य सामा...