Badaun News: उसावां में 2.40 करोड़ से बनेगा नगर पंचायत भवन
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: नगर पंचायत उसावां को जल्द ही नये और आधुनिक कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत भवन निर्माण के लिये दो करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत उसावां का गठन वर्ष 1982 में हुआ था। तभी से पुराने भवन के दो कमरों में नगर पंचायत कार्यालय संचालित हो रहा था। सीमित स्थान के कारण कर्मचारियों के बैठने तथा कार्यालय संचालन में काफी परेशानी होती थी। नगर पंचायत चेयरमैन प्रियंका सिंह चौहान ने कार्यालय की समस्या को गंभीरता से लेते हुये नये भवन के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजी। वहीं विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया के प्रयास से भवन निर्माण के लिये शासन से धनराशि स्वीकृत हुई। ईओ देवेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि नये भवन में कर्मचारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.