Badaun News: उसावां में निकाली महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: उसावां। महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि समाज की ओर से वार्ड संख्या सात स्थित शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि का पूजन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम और शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह 'शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने रथ पर विराजमान महर्षि वाल्मीकि के स्वरूप की आरती उतारी और विधि-विधान से पूजन किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर होली चौक, मुख्य बाजार, नगर पंचायत गेट चौराहा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और अकबरपुर तिराहे समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.