Badaun News: उसावां, समरेर में 24 को 275 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 अक्तूबर को समरेर एवं उसावां ब्लॉक में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा। सामूहिक विवाह आयोजन से संबंधित तैयारियां अफसरों ने पूरी कर ली हैं। म्याऊं, उसावां, दातागंज और समरेर ब्लॉक के कुल 275 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। म्याऊं एवं उसावां ब्लॉक की 150 जोड़ों की शादियां उसावां ब्लॉक परिसर एवं दातागंज और समरेर ब्लॉक की 170 जोड़ों की शादियां समरेर ब्लॉक परिसर में संपन्न होंगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बुधवार को चारों ब्लॉक के बीडीओ और सचिव आयोजन से जुड़ी तैयारियों में लगे रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उपस्थित होकर वर,वधु को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.