Badaun News: उर्स के दूसरे दिन दरगाह पहुंची चादर शरीफ
बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हजरत मजाक मियां की दरगाह पर 136 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली का दौर चला। सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल के अलावा दरगाह के सज्जादानशीन के काजी टोला स्थित आवास पर कव्वाली की महफिल सजाई गई।काजी टोला स्थित आवास से चादर शरीफ उठी जो आदाब ओ एहतराम के साथ हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर पहुंची, जहां हजरत मजाक मियां साहब के मजार ए मुबारक पर चादर एवं गुल पोशी के साथ कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कव्वालों ने बेहतरीन कव्वालियां पेश की। लोगों ने वतन एवं कौम के लिए अमनो आमान, खुशहाली, सलामती के लियें दुआयें खैर की।दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद इजहार अली शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.