Badaun News: उमाशंकर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सुंदरकांड का आयोजन
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम के संचालक उमाशंकर शास्त्री की तृतीय पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान सपा सांसद आदित्य यादव समेत कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं समाजसेवा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे सुंदरकांड के पाठ से हुई। इसके बाद पंडित सप्पू शर्मा ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक हाजी विट्ठन, आरके शर्मा, उदयवीर सिंह शाक्य, इंदू सक्सेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.