Badaun News: उधार रुपये देने से मना करने पर दंपति से मारपीट
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं। उधार रुपये देने से मना करने पर एक युवक ने महिला के साथ गालीगलौज और मारपीट की। कुछ देर बाद महिला का पति घर पहुंचा तो आरोपी अपने दो भाइयों के साथ वहां आ गया। तीनों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गोटिया निवासी सबाना पत्नी नदीम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 30 अक्टूबर को मोहल्ले के ही सलीम पुत्र अंसार उसके पास कुछ रुपये उधार मांगने आया था। उस समय उसके पास रुपये नहीं थे, इसलिए उसने उधार देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सलीम ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद उसका पति नदीम घर पहुंचा तो आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.