Badaun News: उत्तम क्षमा के भाव संग मनाया दशलक्षण पर्व का प्रथम दिन
बदायूं, सितम्बर 18 -- Badaun News: नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का प्रथम दिन उत्तम क्षमा के भाव के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने मंदिर में शांतिधारा, पूजन और आराधना में भाग लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए ''सबको क्षमा, सबसे क्षमा'' का संदेश दिया। संध्या के समय निखिल जैन ने प्रवचन कर उत्तम क्षमा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आरती और दीपार्चना हुई। वीरांगना मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। भजन प्रतियोगिता में काशवी जैन ने प्रथम, प्रियांश जैन ने द्वितीय और आदि जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मान, घमंड और अहंकार का नाश करता है उत्तम मार्दव धर्म वहीं दूसरी भजन प्रतियोगिता में आदि जैन प्रथम, मोक्षित जैन द्वितीय और काशवी जैन तृतीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.